Fri. Feb 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत चनौदा में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया।
खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान कुल 273 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त 212 आवेदन पत्र विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित भरवाए गए। वहीं खाद्य विभाग द्वारा 55 बीपीएल प्रमाण पत्र भी बनाए गए।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।