Fri. Feb 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, उत्तराखंड के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मुख्यमंत्री अपराह्न 3:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा आर्मी हेलीपैड, निगराली पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे हेलीपैड से कार द्वारा भतरोजखान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे।
इसके बाद मा0 मुख्यमंत्री सायं लगभग 4:40 बजे पुनः निगराली (भिकियासैंण) पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मा0 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।