Fri. Feb 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत के निर्देशन में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हवालबाग, अल्मोड़ा द्वारा मनरेगा अंतर्गत 100 दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके जॉब कार्ड धारकों को रोजगार से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ आज दिनांक 19 फरवरी 2026 से किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी हवालबाग सुंदर सिंह दरियाल एवं आरसेटी निदेशक राकेश रोशन विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला के दौरान मनरेगा उप कार्यक्रम अधिकारी पंकज मेहता तथा एसबीआई आरसेटी के फैकल्टी हरीश सती ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ प्रदान करते हुए प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आरसेटी एवं विकास खंड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर संस्थान की फैकल्टी राजेंद्र सिंह रावत, दयाल भारतीय, पीयूष, मनोज चौहान, देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।