जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र से जुडी घटना सामने सामने आ रही है। घटना में दिनांक 11/08/2024 को मुकदमा वादी रघुवीर सिंह निवासी पिपना
थाना सल्ट ने एक लिखित तहरीर से अवगत कराया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पिपना में एकांत जगह पर अचानक पीछे से आकर उसकी चाची का गला व मुंह दबाकर पहने जेवरात जिसमें कानों के सोने के कुंडल, गले की सोने की माला, एक गलोबंद,कान की मशीन लूटकर ले गया, जिसमें चाची को दोनों कान लूट के दौरान फट गये एवं बुरी तरह से घायल हो गये। जिस पर थाना सल्ट में धारा 309 (4)/309(6)BNS-2023 के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई ।

पुलिस ने की गिरफ्तारी
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष सल्ट को अभियुक्त की गिरफ्तारी व लूटे हुए जेवरात की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनता की मदद से लूट के अभियुक्त कैलाश उर्फ किशोर मनराल को रामनगर सल्ट से गिरफ्तार कर कब्जे से लूटे गये जेवरात बरामद किये गये।
कैलाश उर्फ किशोर मनराल पुत्र बलवन्त सिंह निवासी सैंणमानुर, सल्ट हाल निवासी के-12-21 वेस्ट गोन्डा थाना भजनपुर दिल्ली।
थाना साल्ट पुलिस टीम शामिल
1-थानाध्यक्ष अजयेन्द्र प्रसाद
2-अप्र. उ0नि0 मोहन चन्द्रा
3-हे0कानि संजू कुमार
4-हे0कानि चन्द्रपाल सिंह
5-कानि0 लक्ष्मी ध्यानी