Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ के पावन पर्व पर आज सायं  चौघानपाटा से शिखर मिलन चौक-रघुनाथ मन्दिर से मल्ला महल तक रैली निकाली गयी। मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी  रामजी शरण शर्मा  द्वारा रिबन काट कर रैली का शुभारम्भ किया गया। रैली के मल्ला महल पहुंचने के उपरान्त मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यकम की शुरूआत भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा शिव स्तुति की के माध्यम से की गयी। निदेशक राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा डॉ चन्द्र सिंह चौहान द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का गुलदस्ता एवं गोल्ज्यू के प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा, घुघुती कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था अल्मोड़ा,  श्री राम मन्दिर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाअल्मोडा तथा नेहरू युवा सांस्कृतिक कला समिति, अल्मोड़ा के कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों यथा हम उत्तराखण्डी छा, देव जागर, नन्दा राज जात यात्रा, तराना, झोडा चांचरी, गढ़वाली लोक नृत्य, मुर्सिंद एवं अन्य लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। तदोपरान्त मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वक्तव्य दिये गये।
मुख्य अतिथि मेयर अल्मोड़ा ने इस अवसर पर सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी तथा कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को संजोए  रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कलाकारों की कलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे कलाकार हमारी संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के उप निदेशक  प्रकाश खत्री द्वारा उत्तराखण्ड के इतिहास, संस्कृति एवं पौराणिक महत्व के सम्बन्ध में लाईट एण्ड साउण्ड शो का आयोजन किया गया। जिसकी सभी दर्शकों ने प्रशंसा की।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी  संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी एस के पंत, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।