प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा करवाये जा रहे नगर मण्डल चुनाव हेतु नामांकन पत्र बिक्री
जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा करवाये जा रहे नगर मण्डल चुनाव में नामांकन पत्रों की ब्रिकी स्थानीय दीप चन्द्र पाण्डे व्यापार भवन निकट मल्ला महल में हुई। जिसमें विभिन्न पदों के प्रत्याशियों द्वारा कुल 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

विभिन्न पदों के लिए बिक्री हुए नामंकन पत्र
👉जिसमें अध्यक्ष के लिए 5 प्रत्याशियो प्रकाश चन्द्र जोशी, दीपक वर्मा, संजय अग्रवाल, प्रत्येश कुमार पाण्डे, अजय कुमार वर्मा
👉वहीं उपाध्यक्ष (पुरुष)के लिए भी 5 प्रत्याशियों मुकुल जोशी, गिरिश नाथ गोस्वामी, नरेन्द्र लाल साह, राजेन्द्र प्रसाद, अश्वनी नेगी
👉उपाध्यक्ष (महिला) के लिए 3 तारा अग्रवाल, लीला जोशी, जया साह
👉महासचिव के लिए 2 प्रयाग चंद्र जोशी, वकुल साह
👉कोषाध्यक्ष के लिए 5 कमल सिंह अधिकारी, कुणाल नयाल, मनोज अधिकारी, राहुल बिष्ट,नरेन्द्र कुमार (बिक्की)
👉उपसचिव के लिए 5 आशीष कुमार, नरेन्द्र कुमार (बिक्की),अश्वनी नेगी, लिलाधर, कमल सिंह अधिकारी
चुनाव अधिकारी के देख रेख में हुआ पत्रों की ब्रिकी का कार्य
नामांकन पत्रों की ब्रिकी का कार्य गोविन्द मटेला, दिनेश मटपाल, हिमांशु पेटशाली, आशीष वर्मा, ललित मिश्रा, अमन नज्जोंन एवं अनिता रावत द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी की देखरेख में हुआ।
नामांकन प्रकिया में इनका रहा सहयोग
नामांकन प्रकिया में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, पूर्व सभासद अमित साह (मोनू), जिला अध्यक्ष सुशील साह, चुनाव संचालन समिति के सदस्य परितोष जोशी, सुधीर गुप्ता योगेन्द्र महाजन, विनोद वैष्णव, अशोक गोस्वामी, शहजाद कश्मीरी, बल्वन्त राणा, कमल साह, सोबन बिष्ट, वैभव पाण्डे, सुनील कर्नाटक आदि लोगों ने सहयोग दिया।
कल नामांकन किए जाएंगे दाखिल
कल दिनांक 22/02/2024 को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन स्थानीय दीप चन्द्र पाण्डे व्यापार भवन निकट मल्ला महल में दाखिल किये जायेंगे।