जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
अल्मोड़ा। निकाय चुनाव 2024-2025 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु हो गई है। इस क्रम में 27 दिसंबर शुक्रवार को अल्मोड़ा नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 व्यक्तियों ने फॉर्म खरीदे, वही पार्षद पद केलिए 137 व्यक्तियों ने फॉर्म खरीदे।

वही चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 7 व्यक्ति ने फॉर्म खरीदे तो सभासद के लिए 11 व्यक्तियों ने फॉर्म खरीदे।
इसके साथ ही भिकियासैंण नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 6 व्यक्ति ने फॉर्म खरीदे वही सभासद केलिए 6 व्यक्ति ने फॉर्म खरीदे।
द्वाराहाट पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 3 व्यक्ति ने फॉर्म खरीदे तो सभासद के लिए 12 व्यक्तियों ने फॉर्म खरीदे। साथ ही चौखुटिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 3 व्यक्तियों ने फॉर्म खरीदे और सभासद केलिए 14 व्यक्तियों ने फॉर्म खरीदे।