Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

भीड़ जुटाने के लिए स्कूल से बच्चें लाने के लिए टारगेट दिए जा रहे है।

अल्मोड़ा बाजार में फोर व्हीलर की छूट मिल रही है तो
आम जनता को क्यो नहीं


जनतानामा न्यूज भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा की आज पूरे उत्तराखंड का माहौल खराब है। पूरी कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। हल्द्वानी में कई पुलिस कर्मी और कुछ लोग घायल है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। शहर बंद होने से आम जनता परेशान है, और भाजपा के लोग अल्मोड़ा में सरकारी खर्चे पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

वही दूसरी तरफ
अल्मोड़ा बाजार में दिन में आम जनता यहां तक कि मरीजो के लिए भी चौपहिया वाहन ले जाने की मनाही है लेकिन प्रशासन द्वारा सभी नियमों को दरकिनार किया जा रहा है‌ अगर मुख्यमंत्री के लिए अल्मोड़ा बाजार में चौपहिया वाहन की छूट मिल रही है तो आम जनता को भी छूट मिलनी चाहिए। वहीं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर भाजपा अपने चुनाव की तैयारी कर रही है। भीड़ जुटाने के लिए स्कूल से बच्चें लाने के लिए टारगेट दिए जा रहे है।