जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा-आज एक मरीज को ओ नेगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी। ऐसी स्थिति में लगातार परिजन एवं रेडक्रॉस के सदस्य रक्तदाता की तलाश करते रहे। सूचना पर 59 वर्षीय संगीता नज़्जोन बेस चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुंची तथा रक्तदान किया। जिसके लिए ब्लड बैंक द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र देकर एवं शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि संगीता नज़्जोन जैसे लोग समाज के लिए एक मिसाल हैं।कहा कि रक्तदाता किसी देवदूत से कम नहीं होते,जो अपने रक्त की कुछ बूंदों से किसी का जीवन बचाकर मानवता की सेवा करते हैं।यह नि:स्वार्थ भाव से किया गया महादान है जो अनगिनत जिंदगियों के लिए एक नया सवेरा लेकर आता है। सभी रक्तदान करने वाले वास्तव में जीवन रक्षक हैं। वास्तव में रक्तदाता किसी जीवनरक्षक के समान होते हैं, जो अनमोल जीवन को एक और मौका देते हैं। रक्तदाताओं के खून की एक बूंद किसी और के लिए जीवन की एक बूंद हो सकती है जो रक्तदाताओं की उदारता का प्रतीक है।रक्तदान करना सिर्फ खून देना नहीं,बल्कि किसी के परिवार को खुशियां लौटाना है।इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, रेडक्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,ब्लड बैंक इंचार्ज आशीष जैन,यूथ रेड क्रॉस के अध्यक्ष अमित साह मोनू,सचिव अभिषेक जोशी, रेडक्रॉस के कृष्णा सिंह,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व शिक्षक रमेश सिंह धपोला,हेम बहुगुणा उपस्थित रहे।
