Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा – जनपद अल्मोड़ा के सभी निकायों का मतदान कुछ छुटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्राप्त सूचना के अनुसार संपूर्ण जनपद का मतदान 63.78 प्रतिशत रहा। इसमें अल्मोड़ा नगर निगम का मतदान 61.99 प्रतिशत रहा, जबकि चिलियानौला नगरपालिका का मतदान 65.64 प्रतिशत, द्वाराहाट नगर पंचायत का मतदान 68.59 प्रतिशत, नगर पंचायत भिकियासैंण का मतदान 61.43 प्रतिशत तथा चौखुटिया नगर पंचायत का मतदान 61.26 प्रतिशत रहा।