जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त वारंट फौ0वाद संख्या- 43/2024 धारा 447/506/34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम रुडौली, सल्ट जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।
उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक- 23.09.2024 को चित्तौड़खाल,सल्ट से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली सल्ट पुलिस टीम–
1- थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी थाना सल्ट
2- अपर उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट
3- कानि0 विनोद कुमार
4- होमगार्ड श्याम सिंह