Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस के थाना धौलछीना ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज बाडेछीना में जागरुकता अभियान चलाकर दी साईबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारियाँ


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा,  द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराध, नशे से बचने, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों व नवीन कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने के निर्देश दिये गये हैं।
  

आज दिनांक 23.09.2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में छौलछीना पुलिस की महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत व पुलिस बल द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज बाडेछीना में साईबर अपराध,  नशे से बचने एवं नशा मुक्त अभियान के तहत जानकारी देकर जागरुकता अभियान चलाया गया।


1- स्कूल में उपस्थित छात्रों व स्कूल स्टॉफ को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।


2- छात्रों व स्कूल स्टॉफ को किसी भी प्रकार की साईबर फ्राड होने पर तत्काल साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 में कॉल कर सूचित करने की हिदायत दी गयी।


3- छात्रों को नशा मुक्त अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस को तत्काल सूचना पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।


4- सभी छात्रों व स्कूल स्टॉफ को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।


5- इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।