Tue. Apr 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

लमगड़ा पुलिस ने बिना पुलिस सत्यापन कबाड़ का काम करने वाले 01 व्यक्ति व मजदूर रखने पर 01 ठेकेदार के विरुद्ध ₹5000-5000/- की चालानी कार्यवाही
                                                                                                          
         
सत्यापन हेतु भवन स्वामियों/ठेकदारों को किया जागरुक


   एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/ मजदूरों/ फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
      
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-23.09.2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

  दौराने चैकिंग बिना सत्यापन कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति द्वारा अपने साथी का सत्यापन नहीं कराने पर व 01 ठेकेदार द्वारा बिना सत्यापन मजदूर रखने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 5000-5000/- रुपये का नकद चालान किया गया

साथ ही लोगों के किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर आदि नहीं रखने के सख्त हिदायत दी गयी।