Tue. Apr 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

  अल्मोड़ा 1 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा नगर मंडल के तत्वाधान में आज दूसरे चरण के सदस्यता अभियान में राजपुरा बाड़ी बगीचा भ्यारखोला और ओढ़ खोला में व्यापक सदस्यता अभियान चला कर सौ से अधिक सदस्य बनाए गए इस अवसर पर नगर मंडल के अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि पार्टी की सदस्यता को लेकर नगर में अपार उत्साह है और नगर मंडल अपने लक्ष्य को पूर्ण करने जा रहा है इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सिकंदर पवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति का बड़ा वर्ग भाजपा की सदस्यता ले रहा है अल्मोड़ा में भी राजपुरा सहित अन्य क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि सदस्यता के दूसरे चरण में नगर के सभी बूथों पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख प्रकाश भट्ट ने कहा कि पूरा अल्मोड़ा जिले में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा शीघ्र ही जिला अपने लक्ष्य को पूर्ण कर लेगा ठीक है इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह जिला उपाध्यक्ष व जिला सदस्यता अभियान प्रमुख प्रकाश भट्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सिकंदर पवार नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल नगर मंत्री दिशांत पवार नगर युवा मोर्चा महामंत्री पीयूष कुमार हर्षवर्धन तिवारी दिनेश पंत राहुल, विवेक, आशीष,प्रदीप जगदीश बोरा मोहन कैड़ा आदि मौजूद थे।