Tue. Apr 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि भटवाड़ी तहसील के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त अज्ञात शव तक पहुंच बनाई व स्ट्रेचर बोर्ड द्वारा उक्त शव को खाई से बाहर निकाल कर शिनाख्त हेतू जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।