Tue. Apr 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 03 अक्टूबर, 2024  अधिशाषी अधिकारी, नगर निगम, अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम, अल्मोड़ा के वार्डों के परिसीमन के आधार पर निर्वाचक नामावलियों को व्यवस्थित किया गया है। इसके तहत, निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का निरीक्षण और दावे/आपत्तियों की प्राप्ति हेतु दिनांक 03 अक्टूबर, 2024 से 09 अक्टूबर, 2024 तक वार्डवार कार्मिकों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम सभागार एवं कक्षों में कार्मिकों को नगर निगम के सभी वार्डों के लिए तैनात किया गया है एवं हर वार्ड में तैनात कार्मिकों को अपने-अपने संबंधित कक्षों में उपस्थित रहकर जनसामान्य को निर्वाचक नामावलियों का निरीक्षण करवाना और दावे/आपत्तियों को नियत प्रारूप में प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने जन सामान्य से भी अपील की है कि अपने दावे एवं आपत्तियों को संबंधित वार्ड कार्मिक के सम्मुख प्रस्तुत कर सकते हैं।