Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा कल दिनांक 09.10.2024 की रात्रि फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना दी गई कि धार की तूनी के पास चाय के दुकान में आग लगी है।


जिस पर अल्मोड़ा फायर सर्विस टीम  द्वारा अग्निशमन अधिकारी  महेश चंद्र के नेतृत्व में  घटनास्थल पर पहुंची। विशन सिंह पुत्र श्री देव सिंह बिष्ट की दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। जिसमें रखा सारा सामान जल गया था। फायर सर्विस यूनिट ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक हौज फैलाकर आग को रुक-रुक कर बुझाया। वाहन में पुनः पानी भरकर आग बुझाया गया। दुकान में रखे दो LPG सिलेंडरो को ठंडाकर फायर हुक की सहायता से बाहर निकाल गया।

फायर सर्विस स्टेशन अल्मोड़ा-

1-फायर चालक  हरीश रावत
2-फायर मैन  दीपक सिंह
3-फायर महिला कर्मी  चांदनी,
4- लीला