जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और कुमाऊं की सबसे प्राचीन और एतिहासिक रामलीला श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के नवम दिवस में कुम्भकरण-रावण संवाद, कुम्भकरण वध, लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद, मेघनाथ वध, अहिरावण द्वारा राम- लक्ष्मण द्वारा पाताल लोक ले जाना, मकरध्वज- हनुमान संवाद, अहिरावण वध की प्रस्तुति दी गई। नवम दिवस की लीला के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, रिलायंस लाइफ इन्शुरन्स प्रबंधक कमल साह, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष दीपेश जोशी, नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारम्भ किया गया। कुलदीप मेर , महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र रौतेला, मोहन जोशी, कविश अरोरा, पंकज परगाई ने सम्मानित किया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया। सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना में हर्षिता पांडे, काजल थापा, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल और रितिका परगाई, काव्या कांडपाल ने अभिनय किया। संचालन कमेटी के निवर्तमान सभासद और रामलीला कमेटी के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।साज पर हारमोनियम में वरिष्ठ रंगकर्मी मोहन जोशी, तबले पर शेखर सिजवाली और अरशद खान ने अपना सहयोग प्रदान किया।कुम्भकरण रावण संवाद की प्रस्तुति ने खूब वहावाही लूटी। रावण हरि विनोद साह, कुम्भकरण परितोष जोशी ने जोरदार संवाद करके दर्शकों के बीच समा बांध दिया और नंदादेवी मंदिर प्रांगण में खचाखच भरी दर्शकों की भीड़ ने खूब तालियां बजाकर पात्रों का उत्साहवर्धन किया।राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण अविरल जोशी, मेघनाथ अभिनव मेहरा, हनुमान लोकेश तिवारी, अंगद नमन पालनी, सुग्रीव दक्ष साह, अहिरावण राजू शर्मा, मकरध्वज तुषार जोशी, विभीषण संदेश नेगी, मंदोदरी और माँ काली मीनाक्षी हरबोला, सुलोचना प्रेरणा जोशी, कुम्भकरण दरबार नर्तकी सुनील तिवारी, राक्षस सेना मारूत साह, सुमित, हर्षित, हिमांशु द्वारा किया गया। पात्रों का मेकअप दानिश, राजू शर्मा वीरेंद्र जोशी और रितम धामी द्वारा किया गया।मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी, विनोद जोशी द्वारा किया गया।मंच सज्जा में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा, जगदीश बिष्ट, राजेश पंत ने बहुत ही शानदार रावण दरबार, कुम्भकरण दरबार, पाताल लोक में काली मंदिर आदि निर्माण कर लीला में चार चाँद लगा दिए।पर्दे के पीछे गणेश मेर और मोहन जोशी ने पात्रों को क्रमबद्ध तरह से मंच में भेजने में अपना सहयोग प्रदान किया गया। पात्रों को तैयार करने में हरीश बिष्ट, प्रकाश जोशी और चंद्र मोहन परगाई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रामलीला का सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा प्रसारण नमन बिष्ट द्वारा किया गया।इस अवसर पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिँह मेर, मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, शिवराज बनौला, मनोज कुमार पाठक, वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, शशि मोहन पांडे, राजेश पालनी, दिनेश जोशी, जगदीश भंडारी, गोपाल भंडारी, दीपक वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, गीता मेहरा, धनंजय साह, संतोष मिश्रा, गोपाल भंडारी, चन्दन बहुगुणा, जगत भट्ट, युवम वोहरा, अमित उप्रेती, सारांश मंगोली, मोहन भंडारी, भरत नेगी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह उपस्थित थे।
