जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा पुलिस के थाना धौलछीना ने 01 वांरटी अभियुक्त को रुद्रपुर, उधमसिंहनगर से किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त वारंट एनबीडब्यू अन्तर्गत धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उपेंद्र गिरी पुत्र विद्यागिरी निवासी मेट्रोपोलिस रुद्रपुर, उधमसिंहनगर जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।
उक्त वारंटी अभियुक्त को दिनांक 14.10.2024 को रुद्रपुर, उधम सिंह नगर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली धौलछीना पुलिस टीम-
1- अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद
2- हे0कानि0 कुंदन लाल