Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   
एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।


    
जिस आदेश के क्रम में चैकिंग अभियान में थानाध्यक्ष काठगोदाम  दीपक बिष्ट के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार एवम् पुलिस टीम द्वारा मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 16.11.2024 को एक मोटरसाइकिल संख्या UK04L4497 के चालक कन्नू गिरी पुत्र हरीश गिरी निवासी दमुवाढ़ूंगा थाना काठगोदाम जिला नैनीताल
तथा  एक स्कूटी  UK06Q6441 के चालक अमन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी टीडीसी  कॉलोनी हल्दी  फूलबाग थाना पंतनगर जिला उधम सिंह नगर* को नशे शराब में मदहोश होकर वाहन चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा मल्ला काठगोदाम  में रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर एमवी एक्ट के अंतर्गत दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा  दोनों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई।

गिरफ्तारी टीम-

1- उ0नि0 दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम
2-  कानि0 करतार सिंह
3- कानि0 टीकाराम