Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 16 नवंबर 2024 जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा प्रशान्त कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि आज खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय आयु वर्ग अन्डर-20 एवं अन्डर-23 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता खेल मैदान हवालबाग में तथा एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम अल्मोड़ा में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित लियाकत अली, क्रीड़ा कोच सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के अतिरिक्त फुटबॉल कोच  हरीश कनवाल पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत खत्याड़ी,  जीवन प्रकाश एवं खेल प्रशिक्षक खेल विभाग अल्मोड़ा उपस्थित थे।


उक्त प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग अन्डर-20 बालक में 100 मीटर दौड़ में प्रथन स्थान जगदीश सिंह, द्वितीय स्थान हिमांशु रावत एवं तृतीय स्थान हिमांशु जीना, 200 मीटर दौड़ मंे प्रथन स्थान अजय सिंह कनवाल, द्वितीय स्थान अजय मावड़ी एवं तृतीय स्थान हिमांशु जीना, चक्का फेंक में प्रथन स्थान राहुल कुमार, द्वितीय स्थान भूपेन्द्र ंिसंह एवं तृतीय स्थान विशाल भट्ट तथा आयु वर्ग अन्डर-23 बालक 100 मीटर दौड़ मैं प्रथन स्थान भुपेन्दर, द्वितीय स्थान योगेश बिष्ट एवं तृतीय स्थान अभिषेक चन्द्र, 400 मीटर दौड़ मैं प्रथन स्थान चन्दन राम, द्वितीय स्थान मनोज कुमार एवं तृतीय स्थान दीपक, 800 मीटर में प्रथन स्थान जीवन राम, द्वितीय स्थान दीपक सिंह एवं तृतीय स्थान पुष्पेश सिंह मेहरा ने प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिताओं में शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिनमें शिक्षा विभाग से  धन सिंह धोनी,  शिवदत्त जोशी,  गोविन्द सिंह ,  पूनम बिष्ट,  तुलसी बिष्ट,  लता वर्मा,  लता वर्मा,  महेन्द्र सिंह भैसोड़ा,  शोबन सिंह कनवाल एवं  कुन्दन सिंह कनवाल तथा युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी  सोनू कुमार,  अशोक कुमार,  संदीप वर्मा, विभिन्न विकासखण्डों के पी0आर0डी0 स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।