जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

दिनांक 29/11/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बज्यूली में दीवान सिंह अवैध रुप से शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया,अभियुक्त के कब्जे से 80 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
दीवान सिंह उम्र-50 वर्ष पुत्र कल्याण सिंह निवासी बज्यूली धौलछीना अल्मोड़ा
बरामदगी-
अभियुक्त के कब्जे से 80 पव्वे देशी शराब बरामद।
थाना धौलछीना टीम-
1- थानाध्यक्ष विजय नेगी
2- हेड कानि0 सुरेन्द्र नेगी
2- कानि0 रवि कुमार