जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में आया छटा हुआ बदमाश, पूर्व में भी 16 मुकदमे हैं दर्ज

दिनांक 09.03.2025 को भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास किसी व्यक्ति को गोली मारने की सूचना* पुलिस को प्राप्त हुई।
सूचना पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण द्वारा तत्काल
एस0पी0सिटी हल्द्वानी, सी0ओ0 सिटी हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया।
पुलिस द्वारा घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया परिजनों को सूचित किया। तत्पश्चात घटना में सलिप्त अभियुक्त के विरूद्व धारा- 109/137(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा घटना के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर मामूर किए गए।
काफी प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी को बसानी क्षेत्र थाना मुखानी से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ–
पर यह पाया गया कि अभियुक्त द्वारा गोलीबारी की वारदात राजनीतिक मुद्दे के चलते की गई जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी के विगत चुनाव के दौरान हार जाने के कारण आपसी रंजिशन उसने यह घटना कारित की।
अभियुक्त का नाम-
सुमित बिष्ट उर्फ बाली पुत्र नन्दन सिंह नि0 बैलेजली लॉज भोटिया पडाव हल्द्वानी
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त के विरूद्व पूर्व में हत्या के प्रयास, बलवा, छेडछाड, मारपीट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त समय- समय पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जाती रही है।
बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या- UK04AL5092 Maruti Fronx
01 अदद अवैध तमन्चा 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर
नोट- एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा टीम को 2500 रू0 नगर ईनाम।
पुलिस टीम-
1- राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
2- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर
3- उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी
4- उ0नि0 दिनेश जोशी,
5- उ०नि० नरेन्द्र कुमार,
6- हे0कानि0 विक्रम सिंह
7- हे0कानि0 कैलाश आर्या
8- कानि0 तारा सिंह
9-सर्विलांस टीम
मा0 मुख्यमंत्री जी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को साकार करते एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा
युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु नैनीताल पुलिस का लगातार कड़ा प्रहार
रोडवेज की बस से नशीले इन्जेक्शनों, एवं स्कूटी से चरस की कर रहे थे तस्करी एसओजी, लालकुआ पुलिस ने की 06 नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*
एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरूस्कृत
कालाढूंगी पुलिस ने भी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अन्तर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उददेश्य से जनपद में नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत तथा होली पर्व के दृष्टिगत नशे के विरूद्व* प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी को कडे़ निर्देश दिये गये हैं।
निर्देश के क्रम में प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व दीप शिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं दिनेश सिंह फर्त्याल एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड ़के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम दौराने संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के सुभाष नगर बैरियर पर रोडवेज बस न0 यूके-06पीए-1371 से 05 तस्करों से अलग-अलग 170 नशीले अवैध इंजेक्शन Buprenorphin तथा 170 नशीले इंजेक्शन Avil कुल- 340 नशीले अवैध इंजेक्शन* के साथ रिच्छा जनपद बहेड़ी उत्तर प्रदेश से रिहान नामक व्यक्ति से खरीद कर तस्करी कर लाते हुए गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर धारा- 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी-
1-मोहम्मद शाहबाज पुत्र इंतजार हुसैन निवासी लाइन नंबर 14 कस्बान मस्जिद के पीछे वनभूलपुरा, 02 अभियोग एनडीपीएस
2-रिजवान अंसारी पुत्र साहिबे आलम निवासी लाइन नंबर 17 गफूर हलवाई के पास बनभूलपुरा, 02 अभियोग एनडीपीएस
3-मोहम्मद साहिल उर्फ जुनैद निवासी रईस गद्दार निवासी नई गोपाल मंदिर बनभूलपुरा नैनीताल, *02 अभियोग चोरी
4-फैजान मलिक पुत्र अब्दुल फहीम निवासी लाइन नंबर 17 लाल स्कूल के पास बनभूलपुरा,
5-मोहम्मद शमी पुत्र मोहम्मद शफी निवासी इंदिरा नगर बड़ी मस्जिद के सामने बनभूलपुरा 03 अभियोग एनडीपीएस
बरामदगी माल-
340 नशीले अवैध इंजेक्शन
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2500/रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 शंकर नयाल
2- उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ एसओजी प्रभारी
3-हेड का0 त्रिलोक सिंह
4-हेड का0ललित कुमार एसओजी
5- का0 चंद्रशेखर
6- का0 अनिल शर्मा
7- का0 चंदन नेगी एसओजी
8-का0 संतोष बिष्ट एसओजी
9- का0 राजेश बिष्ट एसओजी
10- का0 अरविन्द बिष्ट एसओजी
लालकुऑ पुलिस ने स्कूटी से चरस की तस्करी कर रहे एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार,
जमानत पर आया था बाहर पुलिस ने फिर भेजा जेल
नशे के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुये सुरागरसी पतारसी कर चैकिंग के दौरान शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता स्थित कार्की फास्ट फूड के पास से दिनांक 09.03.2025 को अभियुक्त राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोरा द्वारा अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटी में कुल 257 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर उक्त के विरूद्व एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त राजेन्द्र बोरा उर्फ राजू पूर्व में भी मादक पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुका है तथा चार माह पूर्व ही जमानत पर रिहा हुआ था। पूछताछ में बताया कि चरस बागेश्वर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता है जिसके विरुद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तारी-
राजेंद्र सिंह बोरा और राजू बोरा पुत्र धन सिंह बोरा निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र 42 वर्ष
अपराधी के इतिहास अभियुक्त
1- मु0अ0सं0 71/11 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम
2- मु0अ0सं014/18 धारा- 20 एनडीपीएस
3- मु0अ0सं0-48/23 धारा- 8/20 एनडीपीएस
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
2- कांस्टेबल दिलीप कुमार
3- कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला
4- कांस्टेबल अशोक कंबोज
5- कांस्टेबल दयाल नाथ
एक शराब तस्कर को कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग हनुमान मन्दिर कालाढूंगी से अभियुक्त रघुनाथ पुत्र दुर्गाराम निवासी ग्राम विदरामपुर चकलुवा थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल को 78 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम–
कानि0 प्रीतम सिंह
कानि0 मनोज द्विवेदी
कानि0 मिथुन कुमार