Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

  
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा,  द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


    इसी क्रम में थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ दौराने चैकिंग बैतखेडी रोड बैलपडाव कालाढूंगी से अभियुक्त नसीम अहमद पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम बच्चीपुर धमोला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल  को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 4.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 35/2025 धारा 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामदगी-

04.40 ग्राम स्मैक

गिरफ्तारी टीम:-

उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी
हेड कानि0 शादाब खान
कानि0 अशोक कुमार
कानि0 राजा गौतम

कोतवाली लालकुआ-

दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत  दिनांक 18/03/25  को दौराने गस्त  स्लीपर फैक्ट्री से 100 मीटर आगे कच्ची सड़क लालकुआं से अभियुक्त राहुल कश्यप उर्फ चिमटा पुत्र स्वर्गीय स्वामी दयाल निवासी संजय नगर लाइन पर हाथीखाना लालकुआं को एक प्लास्टिक के थैले में 41 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा  60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम –

1- कांस्टेबल आनंदपुरी
2-कानि0 दिलीप कुमार