Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध कड़क एक्शन से तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी



   
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा  गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा  राहुल राठी के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.03.2025 की रात्रि चैकिंग के दौरान शहरफाटक तिराहा के पास अभियुक्त हेमंत कुमार के कब्जे से 738 ग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना लमगड़ा में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
     
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह चरस को अपने घर में तैयार कर अल्मोड़ा ले जाकर ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने के फिराक में था। अभियुक्त मुक्तेश्वर में किसी रिसोर्ट में गार्ड का काम करता हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

हेमंत कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र पूरन चंद्र निवासी ग्राम सरना, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल

बरामदगी

738 ग्राम अवैध चरस,


कीमत
1,47,600 (एक लाख सैंतालीस हजार छः सौ रुपये)

लमगड़ा पुलिस टीम

1 – उ0नि0  राहुल राठी, थानाध्यक्ष लमगड़ा
2 – अपर उ0नि0  धर्मेंद्र यादव
3 – कानि0  दीवान सिंह बोरा
4 – कानि0  केशव भौंत
5 – कानि0 विनोद कुमार