Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा । नगर निगम द्रारा बाजार में अतिक्रमण, कूड़ा फैकने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। निगम टीम ने माल रोड़,लाला बाजार चौक बाजार व कारखाना बाजार में छापेमारी की गयी। इस छापेमारी के दौरान 9 व्यपारियों का चालान कर 3000=00 रू० नगद जुर्माना वसूला गया।


छापेमारी में नगर निगम से मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कर निरीक्षक धीरज काण्डपाल,पवन काण्डपाल मनोज मिश्रा,व रवि सिंह उपस्थित थे। छापेमारी के दौरान व्यपारियों अनुरोध किया गया कि अतिक्रमण करने, कूड़ा फैकने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर निगम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी । जिसकी सम्पूर्ण जुम्मेदारी सम्बंधित की होगी व नगर निगम द्वारा भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।