Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सभी पुलिस कर्मियों को अच्छे कार्य करने के लिए किया प्रेरित


मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 की रात को प्रयागराज से घूमने आई महिला के सेल्फी लेते समय  झील में डूबने के दौरान बचाव कार्य कर अस्पताल में उपचार कराने वाले 03 पुलिस कर्मियों तथा नाविकों द्वारा तत्परता और साहस का परिचय दिया गया। 

   आज प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा बचाव कार्य करने वाले 03 पुलिस कर्मी और 04 नाविकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस कर्मियों को इनका अनुसरण करते हुए अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

सम्मानित किए गए कर्मियों और नाविकों का विवरण इस प्रकार है:–

▪️ कानि० मनोज कुमार।
▪️Irb कानि० मनोहर सिंह।
▪️कानि० चीता मोबाइल प्रदीप कुमार।
▪️साहिल सेठी (नाविक)
▪️ सोनू कुमार (नाविक)
▪️गौरव सिंह (नाविक)
▪️मोहन सिंह (नाविक)