Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा! यहाँ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में भी लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत बूथ अध्यक्ष अभिजीत तिवारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक संजय जोशी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक बूथ संख्या 155 लक्षमेश्वर में आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने प्रतिभाग कर बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।


इससे पहले पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला और पार्टी की मजबूती तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की बात कही।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ लक्ष्मेश्वर के अंतर्गत लोअर माल रोड कर्नाटक खोला में जुलूस निकालकर घरों में झण्डे लगाए तथा नौले की सफाई करने के पश्चात रामलीला मंच कर्नाटक खोला में सहभोज का आयोजन भी किया गया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भाजपा की विचारधारा,भाजपा की चुनावी सफलता,संगठनात्मक विचार,भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच विस्तार से बात रखकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक भाजपा की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है,भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से कार्यकर्ता उत्साहित होता है और आने वाले समय में अल्मोड़ा विधानसभा में प्रतिपक्ष के कार्यकर्ता बूथों में उपलब्ध न हों यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट और कार्यक्रम का संचालन पार्षद अमित शाह (मोनू) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूरन चंद तिवारी, हंसा दत्त कर्नाटक, हयात सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, लोकेश कालाकोटी ,मनीष सिंह बिष्ट, अमित साह ,ललित मोहन जनोटी, सोनिया कर्नाटक, सीमा कर्नाटक, रश्मि कांडपाल, आशा मेहता, रेखा जोशी, सुनीता बगडवाल, पूजा बगडवाल, शिवानी बिष्ट, हिमांशु कनवाल, सुधीर कुमार, भूपेंद्र भोज, प्रकाश सिंह मेहता, अभिषेक तिवारी, अमर बोरा, ऋतिक बिष्ट, राजेंद्र कुमार, पायल कांडपाल, मीनाक्षी जोशी, अनिल जोशी, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, दिनेश मठपाल, प्रयाग जोशी, गौरव कांडपाल, जगदीश तिवारी, लीलाधर कांडपाल, कमला पांडे,सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।