Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों /की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
  


इसी क्रम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने एक व्यक्ति को स्मैक की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया।
   

दिनांक-17.04.2025 को पुलिस टीम द्वारा अभि0 आसिफ उर्फ भोदू पुत्र एजाज निवासी वार्ड न0 24 गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 42 वर्ष को स्मैक की तस्करी करते हुऐ वहद् रेलवे स्टेशन हल्द्वानी प्लेटफार्म न0 03 मे ओवर ब्रिज के पास थाना बनभूलपुरा नैनीताल से 11.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनके  विरुद्ध थाना हाजा पर मु0 FIR NO- 74/25  U/S 8/21  NDPS ACT  पंजीकृत किया गया हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास निम्नवत है-

1-   FIR NO- 74/25  U/S 8/21  NDPS ACT  थाना बनभूलपुरा

2-   FIR NO- 196/21  U/S 8/21  NDPS ACT थाना बनभूलपुरा

3-   FIR NO- 195/24  U/S 8/21  NDPS ACT थाना बनभूलपुरा

4-   FIR NO- 194/19 U/S 8/21  NDPS ACT  थाना बनभूलपुरा

पुलिस टीम-

थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी
उ0 नि0 जगवीर सिह
कानि0 दिलशाद अहमद 
कानि0 सुनील कुमार