जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा महिला समिति अल्मोड़ा की एक बैठक समिति की अध्यक्ष तारा पंत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक मे कश्मीर के पहल गाम में आतंकियो द्वारा की गई निर्दोष लोगो की निर्मम हत्याकांड की भर्त्सना की गई। समिति द्वारा सरकार से यथाशीघ्र मामले की पूरी जांच कर कश्मीर वासियों एवं पर्यटकों की सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाए जाने की मांग की गई है। बैठक मे मृत आत्माओं की शांति एवं परिवार जनों के प्रति संवेदना ब्यक्त करते हुए दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर प्रार्थना की गई।तथा मौन रख कर शोक ब्यक्त किया गया।विगत दिनों नैनीताल में मासुम से हुए रेप जैसे अत्यंत जघन्य कृत्य की सभी सदस्यों ने निन्दा की। महिलाओं का कहना है कि कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी से भी एक ऐसी ही घटना सुनाई पड़ी। पूर्व में अंकिता हत्याकांड का आजतक न्याय नहीं हो पाया है। उत्तराखंड में हमारे बच्चे असुरक्षित होते जा रहें हैं। जबकि पहाड़ को शान्त वादी कहा जाता है।दोषी की जाति नहीं देखी जाए बल्कि दोषी जो भी हो उसे न्यायालय द्वारा कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। न्याय त्वरित हो। पीड़िता के प्रति सभी को सहानुभूति है। रेपिस्टों को बख्शा नहीं जाएगा। महिला समिति अल्मोड़ा जरुरत पड़ने पर आन्दोलन भी करेगी। बैठक मे मन्जू पन्त जया जोशी , जानकी काण्डपाल , एड भावना जोशी , मन्जू त्रिवेदी आदि शामिल हुए।
