Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ाः आज 09 म‌ई 2025 को पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में आधुनिक चिकित्सा सुविधा का सूत्रपात हो गया है। वर्षों से जिस चिकित्सा सुविधा का इंतजार था,वह अब खत्म हो गया है। लेप्रोस्कोपिक (दूरवीन विधि) सर्जरी मशीन अब जिला अस्पताल अल्मोड़ा में स्थापित हो चुकी है।


सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे इसके लिए पिछले दो सालों से लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे पिछले दो साल से इसके लिए सतत् संघर्ष, जनसरोकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक समन्वय बनाकर कार्य कर रहे थे जिसका परिणाम आज सकारात्मक हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार शासन,स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन से संवाद बनाए रखा तथा जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाया।

लेप्रोस्कोपिक तकनीक से अब पित्ताशय की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया जैसे ऑपरेशन बिना चीरफाड़ के कम दर्द और अम खर्चे में किए जा सकेंगे।यह सुविधा अब तक केवल बड़े बड़े शहरों तक ही सीमित थी।

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने इस एतिहासिक उपलब्धि के लिए उत्तराखंड शासन, स्वास्थ विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एच सी गड़कोटी और जिला प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया। हालांकि कुछ अंतिम तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं शेष हैं, लेकिन अपेक्षा है कि यह सुविधा शीघ्र ही आम जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी।