Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा वार्ड पनिउडियार में नवीन चंद्र तिवारी के भवन में रसैल वाइपर प्रजाति का सांप आ गया।भवन स्वामी द्वारा इसकी सूचना पार्षद अमित साह को दी गयी जिससे बाद पार्षद अमित साह मोनू द्वारा वन विभाग क्यू आर टी प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी से वार्ता की गयी।इसके बाद पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अभिषेक जोशी,क्यू आर टी श्रमिक नीरज नेगी और मनोज जोशी मौके पर पहुंचे और सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।विदित हो कि विगत कई वर्षों से पार्षद अमित साह मोनू सामाजिक कार्यों में तत्पर हैं।पिछले समय में लोगों के घरों में घुसे सैकड़ों सांपों का सफल रेस्क्यू कर वे उन्हें जंगल में छोड़ चुके हैं।वर्तमान में भी लोगों के घरों में सांप घुसने पर लोग सर्वप्रथम इसकी सूचना पार्षद अमित साह मोनू को देते हैं।पार्षद अमित साह भी अविलम्ब स्थल पर लोगों की सहायता के लिए पहुंचते हैं।अपनी सामाजिक छवि,हंसमुख एवं मददगार स्वभाव के कारण अमित साह मोनू काफी लोकप्रिय भी हैं।वर्षाकाल में आपदा के दौरान,चिकित्सालय में जरूरतमंदों को रक्त की आवश्यकता के समय,गौ वंश की सेवा करने,घरों में घुसे सांपों का रेस्क्यू करने एवं जन सामान्य की मदद करने में पार्षद अमित साह मोनू उनके साथी अर्जुन बिष्ट अभिषेक जोशी सदैव अग्रणी पंक्ति में खड़े नजर आते हैं।