Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बुधवार 9 जुलाई का दिन है ऐसे में मानसून पूरे राज्य में फैला हुआ है जबकि मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में भी कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 4 जुलाई से कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश से तापमान में गिरावट आई है वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बरसात के चलते खेतों में पानी जमा होने के बाद किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं तथा उन्होंने धान की रोपाई प्रारंभ कर दी है। राज्य में बारिश और भूस्खलन की वजह से 154 सड़के बंद हैं, इनमें से 30 सड़कें खोली जा चुकी हैं। जबकि अन्य 124 को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान सभी अपने-अपने फोन एवं मोबाइल अवश्य उठाएं, ताकि मार्ग बंद होने की सही जानकारी लोगों को समय से प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा, यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए सड़कों को खोलने में कोताही न बरती जाए। मानसून के दौरान यदि कोई सड़क बंद होती हैं तो उसकी पूर्व सूचना यात्रियों को पहले ही उनके पूर्ववर्ती स्टेशन पर मिल जानी चाहिए। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों की भी जानकारी दी जानी चाहिए।