Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनता नामा न्यूज दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

अल्मोड़ा।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के समर्पित सेनानी पूरन जोशी के आकस्मिक निधन पर उत्तराखण्ड लोकवाहिनी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूरन जोशी ने 1994 के राज्य आंदोलन के दौरान दन्या जैसे ग्रामीण अंचल में आंदोलन की अलख जगाकर जनचेतना को स्वर दिया। वे सामाजिक प्रतिबद्धता, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक माने जाते थे।


पूरन जोशी वरिष्ठ पत्रकार रमेश जोशी के छोटे भाई थे। वे सरल, संवेदनशील और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी भूमिका राज्य निर्माण की जनआधारित चेतना में अविस्मरणीय रही है।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से दयाकृष्ण काण्डपाल, जगत रौतेला, पूरन चन्द्र तिवारी, अजय मित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, विशन दत्त जोशी एवं अजय मेहता शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

उत्तराखण्ड लोकवाहिनी ने कहा कि पूरन जोशी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।