Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा। आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, लोदिया, अल्मोड़ा में वन विभाग की ओर से एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित छात्र–छात्राओं एवं अध्यापकों को क्षेत्र में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों एवं उनसे होने वाले संभावित हमलों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने गुलदार, भालू सहित अन्य वन्यजीवों से सुरक्षित रहने के लिए सतर्कता बरतने, समूह में आवागमन करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना वन विभाग को तत्काल देने की अपील की। साथ ही आगामी अग्निकाल को देखते हुए वनों को आग से बचाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।
गोष्ठी में वनाग्नि के कारण पर्यावरण, वन संपदा एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए आग की घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूक रहने का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम लोदिया बीट, कोसी रेंज के अंतर्गत आयोजित किया गया।