जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
अल्मोड़ा।ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा द्वारा संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से लोक गायिका श्रीमती लता पण्डे के नेतृत्व में अपनी कुमाउनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लोक गीत एवं संस्कार गीतों की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25 जनवरी से 29 जनवरी तक अल्मोड़ा में किया जायेगा| सभी इच्छुक माताओं एवं बहिनों से अनुरोध है इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन 9557781533 (दीपक जोशी) एवं 9412042038 (लता पांडे) नंबरों पर संपर्क करके करवा लें| उम्र का कोई प्रतिबन्ध नहीं है|आने वाली पीढ़ी के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा अपनी संस्कृति से जुड़ने का और इन पारंपरिक संस्कार गीतों को सहेज कर आगे बढ़ाने तथा संस्कृति को जीवित रखने का| कार्यशाला में अधिकतम 50 ही रजिस्ट्रेशन लिए जायेंगे और प्रथम 50 को ही वरीयता दी जाएगी| किसी ग्रुप का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा| रजिस्ट्रेशन एकल यानि हर व्यक्ति का अलग अलग होगा| छात्राओं / युवाओं से कार्यशाला से जुड़ने का विशेष आग्रह है| रजिस्ट्रेशन 18 जनवरी तक किया जा सकता है|
कार्यशाला का समय एवं स्थान रजिस्ट्रेशन के समय बताया जायेगा।
