जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने एक बार फिर साफ संकेत दे दिए हैं कि वह प्रदेश के मूल सवालों पर आर-पार की लड़ाई के मूड में है। लंगड़ा ब्लॉक के चायखान में आयोजित पार्टी इकाई की बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी, सख्त भू-कानून और मूल निवास 1950 जैसे ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों पर अब केवल बयानबाज़ी नहीं, बल्कि जनआंदोलन की ज़रूरत है।
बैठक में संगठन विस्तार को भी तेज़ी दी गई।
आनंद सिंह बोरा को जिला महामंत्री, राजेंद्र प्रसाद मेलकानी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं गिरधर सिंह जोखालिया, रूपेश पांडे और हरीश सिंह बिष्ट को लंगड़ा ब्लॉक की कमान दी गई।
युवा मोर्चा में भी नई जिम्मेदारियाँ तय की गईं —
विनोद सिंह बोरा को जिला उपाध्यक्ष, मनोज सिंह बिष्ट को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजेंद्र कनवाल को संगठन मंत्री और चंदमोहन बोरा को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आज भी अपने ही राज्य में उपेक्षा झेल रही है। गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग को फिर से तेज़ करने, जमीनों की अंधाधुंध खरीद पर सख्त भू-कानून लागू कराने और मूल निवास 1950 को आधार बनाकर रोजगार व अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी गाँव-गाँव अभियान चलाएगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी, केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, किरन मेहरा, मीनाशी, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष गद्देश मसूनी, कैलाश रावत, दलीप सिंह, विक्रम सिंह, चंदन सिंह, कैलाश बोरा, कमलेश रावत, नितिन सोनू, राहुल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
