Tue. Sep 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा,  जनपद में भारी बारिश की संभावना और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए 2 सितंबर को सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा सहित जनपद के सभी महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत 2 सितंबर को महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई है।