Tue. Sep 8th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा,  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके नामित बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि 14 जुलाई 2026 को आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया था। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा इनके निस्तारण की कार्रवाई 11 सितंबर 2026 तक पूर्ण की जाएगी। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली, दावे-आपत्तियों तथा नोटिसों के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस से संबंधित सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वर्तमान में कोई प्रकरण लंबित नहीं है।
बैठक में निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा उनके द्वारा नामित बीएलए-1 मौजूद रहे।