जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी। लोगों की जिंदगी बचाने वाली 108 आपातकालीन सेवा में मरीजों को अस्पताल पहुचाने की जल्दी जच्चा-बच्चा एम्बुलेंस स्टाफ तीमारदारों पर भारी पड़ गई। यहां चालक ने वाहन को उफनाए शेर नाले में उतार दिया। जिससे पांच जिन्दगियों पर खतरा मंडराने लगा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि के समय सितारगंज से एक गर्भवती महिला को 108 आपातकालीन सेवा से हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा था। जहां रास्ते में महिला ने 108 सेवा में बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान जच्चा बच्चा दोनों को दिक्कत ना हो , उनको जल्दी अस्पताल पहुचाने के लिए 108 सेवा के चालक ने वाहन को उफनाए शेर नाले में उतार दिया।
पानी का बहाव तेज होने के चलते वाहन बहने लगा। इससे 108 सेवा में मौजूद मरीजों और उनकी तीमारदारों में चीख-पुकार मच गई। साथ ही चालक की जच्चा बच्चा को सुरक्षित चिकित्सालय पहुंचाने की जल्दी के चलते पांच लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई। गनीमत रही कि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।