Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा

आज मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में होंगे तो स्वाभाविक है कि अल्मोड़ा का नजारा कुछ बदला बदला सा ही होगा, ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब बाजार की तरफ जाना हुआ, वर्षों बाद आज बाजार की चौड़ाई देखी जिस बाजार में कल तक पैदल चलना भी मुश्किल लगता था, आज बाजार में ना अतिक्रमण ना दुकानों के बाहर फैला समान भी बिल्कुल नही था। जनता के लिए परेशानी का सबब बने आवारा गाय/साँड़ और कुत्ते भी आज नदारत रहे।