Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा। बरसात के मौसम को देखते हुए विवेकानंद पुरी वार्ड पार्षद कमला किरौला की अगुवाई मे प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर मेयर अजय वर्मा से मुलाकात की।


इस दौरान पार्षद कमल किरोला द्वारा मेयर को अवगत कराया गया कि लगभग सभी वार्डों में घनी झाड़ियां उग आई है जिससे नगर में गुलदार छुपाने का भय भी बना रहता है।

क्योंकि इन बड़ी-बड़ी झाड़ियां में तेंदुए के छिपने के अड्डे बन जाता हैं, जिससे जान का खतरा बन रहता है।

इसलिए उन्होंने मांग की मानसून को देखते हुए झाङ आदि काटने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, जिस पर नगर निगम नियर ने तत्काल प्रभाव से 20 कर्मचारियों को अस्थाई तौर पर 2 माह के लिए नियुक्त करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मानसून सीजन को देखते हुए 20 कर्मचारियों को स्थाई रूप पर तैनात किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त विवेकानंद पुरी वार्ड में सप्ताह मे आने वाली गैस की गाडी जोवर्तमान मे आकाशवाणी मे आती हैं उसे स्टेडियम के गेट के पास लाने की मांग।

जिसे मेयर द्वारा तत्काल मानते हुए हर शनिवार को स्टेडियम के गेट के पास गैसकी गाड़ी पहुचाने की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया। कहां की हर शनिवार को गैस की गाड़ी स्टेडियम गेट के पास ही आएगी।

ज्ञापन देने वालों मे पार्षद कमला किरौला, विनय किरौला, गजेन्द्र सिंह, सुजीत टम्टा आदि उपस्थित थे।