Wed. Oct 15th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा मुख्यालय के बाटा चौक पर बुक सेलर की दुकान के संचालक भाइयों पर देर रात्रि हमलावरों ने चाकू से हमला कर एक भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।


देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के शिष्ट मंडल ने आज नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’  के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कल रात्रि व्यापारी भाइयों के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त वैधानिक कार्रवाई करने के सम्बन्ध में वार्ता कर ज्ञापन सौप कहाँ है कि महोदय इस क्रूर घटना से अल्मोड़ा का व्यापारिक समाज ही नहीं बल्कि अल्मोड़ा की आम जनमानस भी अपनी को असुरक्षित महसूस कर रही है। अतः देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महोदय से निवेदन करता है कि इन अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की जाय। अगर पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्यवाही में हीलाहवाली की गयी तो मजबूरन होकर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल को पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

दोषियों पर सख्त हो कार्यवाही

संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू व समस्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से व्यापारी भाईयों पर हुए जानलेवा हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की माँग की है। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घृणित घटना से आज पूरा व्यापारिक समाज पुलिस के कार्यवाही पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।

त्योहारी सीजन में गश्त बढ़ाने की मांग

वहीं इस घटना से अल्मोड़ा नगर के व्यापारी एवं आम जनमानस असुरक्षित महसूस कर रहा है। अतः देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आग्रह किया है कि आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पुलिस गश्त को और अधिक बढ़ाया जाए ताकि व्यापारी एवं आम जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर सके। साथ ही देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उक्त घटना में घायल हुए दोनों भाइयों व उनके परिजनों से जिला अस्पताल पहुंचकर मुलाकात कर हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की साथ ही आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी पीड़ित परिजनों के साथ खड़े हैं।

रहें मौजूद

ज्ञापन सौंपा करने वालों में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन महामंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, निकेश उपाध्याय, सुधीर गुप्ता मौजूद रहे।

You missed