Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिनांक 04-04- 2025 को भारतीय जनता पार्टी लमगड़ा मण्डल में आगामी कार्यक्रमों 06 अप्रैल को पार्टी  स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती पर कार्यक्रम हेतु तैयारियों को लेकर भाजपा लमगड़ा मंडल
के कार्यकताओं व पदाधिकारियों के साथ  बैठक का आयोजन किया गया


बैठक की अध्यक्षता  भाजपा मण्डल अध्यक्ष लमगड़ा हरीश सिंह सिजवाली ने की।  बैठक में मुख्य वक्ता राजेन्द्र बिष्ट ने बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया 06 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस के उपलक्ष में भाजपा के कार्यकर्ताओ के घरों में पार्टी का पार्टी का झंडा लगाना तथा फोटो खींचकर सोशल मिडिया पर प्रचार प्रसार करना,बूथ समिति व सदस्यों के साथ बैठक करना तथा प्रवास करना, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन विधानसभा स्तर पर करने की चिन्ता करना,14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म जयंती धूमधाम से मनाना और साफ सफाई करने के लिए प्रेरित करना बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरीश सिंह कपकोटी, जगदीश रावत, भारत फर्त्याल, गुड्डू सिजवाली, हरीश सिंह बिष्ट जी, शंकर मनराल , देवेन्द्र राम , रमेश राम, पप्पू बिष्ट, आनन्द चौहान, प्रदीप नौरा, नारायण सिंह रावत, भगवत फर्त्याल, इन्द्र डसीला, प्रकाश आर्य, सहित  व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।