Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिनांक 01.12.2023 को श्री घनश्याम भट्ट (रंगकर्मी) उत्तरायण प्रकाशन, हल्द्वानी मो० नं0-9412905434 द्वारा अपने साथ हुए 100000/- (एक लाख) रूपये के धोखाधड़ी की सूचना नैनीताल पुलिस की साईबर प्रकोष्ठ को लिखित रूप में दी गई। वादी ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया  कि उनके प्रतिष्ठान उत्तरायण प्रकाशन के सी.सी. खाता सं0 76028152426 जोकि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की हल्द्वानी शाखा में है, से 100000/- रू० का आर.टी.जी.एस. (RTGS/NEFT) मानसिंह वर्मा के खाता सं. 5274100100007328, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा रायसेन रोड, भोपाल को ट्रांसफर किये गये। धोखाधड़ी से जमा हुए धनराशि को साईबर प्रकोष्ठ, हल्द्वानी ने लिखित शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए इस धनराशि को फ्रीज करवा दिया। नैनीताल पुलिस साईबर टीम के प्रयासों से शाखा-रायसेन भोपाल द्वारा रू0 100000/- वादी की शाखा में वापस जमा करवा दिये गये। अपनी धनराशि वापस पाकर वादी द्वारा नैनीताल पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।