Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

देहरादून :उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। कई बार पहाड़ी क्षेत्र के पर्वतीय रास्तों में वाहनों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है और कई बार चालकों की लापरवाही के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं।


ऐसा ही एक हादसा देहरादून में आज सुबह 10 बजे के करीब देखने को मिला जब एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो महिला पुलिस कर्मी बस की चपेट में आ गई। जिन में एक महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह सड़क दुर्घटना रिस्पना आईएसबीटी मार्ग में होटल सेलिटेयर के निकट बने फ्लाईओवर पर हुई ।

जानकारी के मुताबिक दोनों महिला पुलिसकर्मी ए एस आई कांता थापा और कांस्टेबल शकुंतला स्कूटी पर सवार होकर कावड़ ड्यूटी के लिए होने जा रही पुलिस ब्रीफिंग में शामिल होने जा रही थी

जैसे ही वह होटल सॉलिटेयर के निकट पहुंची प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिसमे ए एस आई कांता थापा की मौके पर मौत हो गई। शकुंतला को इलाज के लिए कनिष्क अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं कांता थापा का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया।