जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। जनआन्दोलनकारी और समाजसेवी डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की सप्तम पुण्यतिथि पर सोमवार को “शमशेर सिंह बिष्ट का समय व आज का परिदृश्य” विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल ने और अध्यक्षता रेवती बिष्ट ने की।


मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में दक्षिणपंथी विचारधारा का प्रवाह बढ़ रहा है, जो लोकतंत्र में मुद्दा-आधारित राजनीति के लिए बड़ा खतरा है। सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत पर उन्होंने कहा कि यहाँ सार्थक सूचनाओं के साथ-साथ निरर्थक जानकारियाँ भी तेजी से फैल रही हैं।
उलोवा नेता जगत रौतेला ने राज्य आंदोलन में डॉ. बिष्ट की भूमिका को याद किया। उपपा नेता पी.सी. तिवारी ने कहा कि उनके नेतृत्व में ही उन्होंने जनसंघर्षों की राह पकड़ी। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि बीते वर्षों में डॉ. बिष्ट की विचारधारा मुखर नहीं हो पाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब गांव-गांव तक शराब का विस्तार करना ही उनकी प्राथमिकता बन गया है। वहीं उलावा अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि अब राज्य की परिस्थितियों पर गंभीर बहस जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में अजयमित्र बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर चारू तिवारी, अ. मेहता, जगत रौतेला, जंगबहादुर थापा, उमेश तिवारी ‘विश्वास’, शब दत्त पाण्डे, केशव दत्त मिश्रा, ईश्वरी दत्त, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष भावना जोशी, हर्ष काफर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।