Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 25 नवम्बर  राष्ट्रीय दृष्ठिहीन संघ अल्मोड़ा के संस्थापक रहे स्व डी के जोशी की द्वितीय पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमे डी के जोशी के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर  प्रकाश डाला गया । वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा में दिब्यांग जनों की समस्याओं पर सरकार व प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने उन्हें संगठित करने , व उनमे स्वाभिमान जगाने मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा , जिसके फलस्वरूप कई दिव्यांग  बच्चों को ब्रेल पढाने , उन्हें रोजगार हेतु प्रेरित करने का काम वह आजीवन करते रहे ।कार्यक्रम का संचालन , चन्द्रमणी भट्ट , तथा अध्यक्षता मोहन सिह कुमैय्या मे की इस अवसर पर कर्मचारी नेता देवेन्द्र फर्तयाल , सुनयना मेहरा , स्वाति तिवारी हेमा डालाकोटी , डा जे सी दुर्गापाल ,रेष्मा परवीन दिनेश चन्द्र आदि मौजूद रहे.