Mon. Mar 30th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

कल दिनांक 03 दिसंबर 2024 को स्थानीय व्यक्ति द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि लोहाली क्षेत्र के पास एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी नवीन कुंवर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उक्त वाहन तक पहुंच बनाकर 03 घायलों को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण :–

गोधन सिंह, खेम सिंह, सुरेश चंद्र
तीनों ग्राम लोहाली जनपद नैनीताल के निवासी है।