Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

कल दिनाँक 21-01-2024 को आम आदमी पार्टी द्वारा आराध्य राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के पंचम अध्याय  सुंदरकांड पाठ का आयोजन पंचायती मंदिर मे किया। जिसके उपरांत आप कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर के बाहर आमजन को प्रसाद वितरण किया गया।



इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी ने कहा भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा सभी भक्तों के लिऐ आस्था,विश्वास व समर्पण से जुडी है लेकिन कुछ लोग इस विषय पर धार्मिक आडंबर कर मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम के अनुसरण को सीमित करना चाहते है, आज के सुंदरकांड आयोजन मे हिंदू धर्म के साथ मुस्लिम, सिख व ईसाई समुदाय के लोगो ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मानवता का उदाहरण दिया। हम समाज के सभी लोगो से अपील करते है आप सभी भगवान राम का स्मरण कर अनुशासित व विकसित भारत निर्माण की संकल्पना को पूर्ण करने की प्रार्थना करें।
इस मौके पर जितेन पंत, डाॅ• शोएब अंसारी, सुधीर पंत, श्यामलाल नाथ, मनोज चौधरी, मनीष चाचरा, पास्चर थाॅमस मैसी, गीता देवी, सलीम, संदीप हैरिस, मुकुल बिडला, गायत्री टम्टा, श्रीचंद आर्य, अशोक सेमवाल, बी आर रमन, गुरनैन, जसबीर सिंह, राजेश कोठारी, चौ• महरूम, सुनील कुमार, आकेश भट्ट, अनिता, सविता आदि उपस्थित रहें।